मध्य प्रदेश

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का मराठी संस्कृतिक मंडल द्वारा किया गया स्वागत

भोपाल
छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 8 फीट ऊंची अश्वरूड प्रतिमा जापान की राजधानी टोकियो में स्थापित होने जा रही है जिसके निमित्त शिव स्वराज रथयात्रा भारत के 9 राज्यों से होते हुए झीलों की नगरी भोपाल के मराठी संस्कृतिक मंडल में सोमवार सुबह 10:00 बजे आगमन हुआ था रथ यात्रा का ढोल धमाके एवं आतिशबाजी के साथ यात्रा का स्वागत मंडल के पदाधिकारी एवं समस्त मराठी समाज द्वारा किया गया।

इस गौरवशाली रथयात्रा का स्वागत एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह यात्रा एसआईओ ऑर्गेनाइजेशन संस्था के माध्यम से आयोजित की गई है जिसके अध्यक्ष उत्तमराव मांडरे के मार्गदर्शन में यह यात्रा संपन्न हो रही है इस यात्रा के आयोजन में मुख्य भूमिका रही डॉ.संतोष गोडबोले, दीपाली सोनवाने,यात्रा के स्वागत में मराठी सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष महेश ठकार मराठी सांस्कृतिक मंडल के सचिव विनोद विसे, रविंद्र संकपाल, श्रीराम सिंह भोगे, तथा सैकड़ो की संख्या में मराठी समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे तथा इस रथ यात्रा को आगे की यात्रा के लिए शुभकामना प्रेषित कर उन्हें मराठी मंडल का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button